Sai Tamhankar Biography In Hindi (साई तम्हनकर की जीवनी-अभिनेत्री) Height,उम्र,Boyfriend,परिवार etc.

You are currently viewing Sai Tamhankar Biography In Hindi (साई तम्हनकर की जीवनी-अभिनेत्री) Height,उम्र,Boyfriend,परिवार etc.

इस लेख में आप साई तम्हनकर की जीवनी (Sai Tamhankar Biography In Hindi) के बारे में जानेंगे-

साईं तम्‍हनकर एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री हैं। वह मुख्यत: हिंदी ,मराठी, तमिल और मलयालम फिल्मों में नजर आती हैं|वह टेलीविज़न में भी काम कर चुकी हैं|वह एक फिल्मफेयर पुरस्कार और तीन फिल्मफेयर मराठी पुरस्कार सहित कई पुरस्कार जीत चुकीं हैं।साई को फिल्म दुनिया और क्लासमेट्स से राष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रियता मिली| उन्हें 2015 में महाराष्ट्र चा फेवरेट कोन में क्लासमेट्स के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का पुरस्कार मिला| उन्होंने कई सारी फिल्मों में काम किया है और आज भी अपने करियर को उज्ज्वल बनाने के लिए कई अन्य नई फिल्मो की तलाश में हैं।

Sai Tamhankar Biography In Hindi

Sai Tamhankar Biography In Hindi

Sai Tamhankar Biography In Hindi (साई तम्हनकर की जीवनी)

जीवनी (Biography)

पूरा नाम साई तम्हनकर
पेशा अभिनेत्री
के लिए प्रसिद्ध मराठी फिल्मों

साई तम्हनकर का जन्म

साई का जन्म 25 जून 1986 को सांगली, महाराष्ट्र, भारत में हुआ था।वह 37 साल की हैं|उनकी ऊंचाई 5 ‘ 7 ” हैं और वजन 60 किलोग्राम हैं| उनके आँखों का रंग भूरा और बालो का रंग काला हैं| बचपन से ही उन्हें नाटक में हिस्सा लेने का शौक था|

शारीरिक आँकड़े (Physical Status)

लम्बाई (लगभग) 5 फीट  7 इंच
वज़न (लगभग) 60 किलोग्राम
आंखों का रंग भूरा
बालों का रंग काला

पर्सनल लाइफ

जन्म तारीख 25 जून 1986
उम्र 37 साल
जन्म स्थान सांगली, महाराष्ट्र
गृहनगर सांगली, महाराष्ट्र
नागरिकता/राष्ट्रीयता भारतीय
धर्म हिंदू धर्म
राशि – चक्र चिन्ह कर्क

साई तम्हनकर का परिवार

साई मराठी परिवार से ताल्लुक रखती है| उनके पिता का नाम नंदकुमार ताम्हणकर हैं जो मर्चेंट नेवी में थे| उनकी माँ का नाम मृणालिनी ताम्हणकर हैं जो एक गृहिणी हैं। उनका एक भाई हैं जिसका नाम सचिनगुरवी ताम्हणकर हैं| 7 अप्रैल 2012 को उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड निर्देशक अमेय गोसावी से सगाई कर ली और 15 दिसंबर 2013 को शादी कर ली| लेकिन 2015 में ही उनदोनों का तलाक हो गया|वह वर्तमान में निर्माता अनीश जोग के साथ रिश्ते में हैं।

पिता का नाम नंदकुमार ताम्हणकर
माता का नाम मृणालिनी ताम्हणकर
भाई का नाम सचिनगुरवी ताम्हणकर

 

साई तम्हनकर की शिक्षा

साई ने अपनी स्कूली शिक्षा सावरकर प्रतिष्ठान ‘कान्वेंट स्कूल’ से की| वह राज्य स्तरीय कबड्डी खिलाड़ी भी रह चुकीं हैं और उनके पास ऑरेंज बेल्ट भी है।स्कूल के दिनों से ही उन्हें थिएटर करने का शौक था| उन्हें एक अंतर-कॉलेज थिएटर प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार भी मिला|उन्होंने अपना स्नातक चिंतामन कॉलेज ऑफ़ कॉमर्स सांगली, महाराष्ट्र से पूरा किया|

स्कूल कान्वेंट स्कूल
कॉलेज/विश्वविद्यालय चिंतामन कॉलेज ऑफ़ कॉमर्स
योग्यता स्नातक

Sai Tamhankar Biography In Hindi (साई तम्हनकर की जीवनी)

साई तम्हनकर का करियर

साई ने अपनी करियर की शुरुआत मराठी टेलीविजन शो से की| शुरुआत में उन्होंने गोजिर्वन्या घरत, अग्निहोत्र, साथी रे और कस्तूरी जैसी कई धारावाहिको में काम किया हैं|साई सिटकॉम में अपनी भूमिका के लिए एक घरेलू नाम बन गईं| वह सोनी मराठी पर महाराष्ट्रची हास्यजात्रा लाफ्टर रियलिटी शो में जज भी हैं।साई ने 2008 में सुभाष घई की अपराध थ्रिलर ब्लैक एंड व्हाइट में अभिनय करते हुए अपनी पहली फिल्म की शुरुआत की। उन्होंने उसी वर्ष सनई चौघड़े के माध्यम से मराठी सिनेमा में भी कदम रखा|साई ने आमिर खान की फिल्म गजनी में भी काम किया। उन्हें फिल्म दुनियादारी और क्लासमेट्स से राष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रियता मिली। 2015 में उन्हें महाराष्ट्र चा फेवरेट कोन में क्लासमेट्स के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का पुरस्कार मिला|इसके बाद उन्हें महाराष्ट्र चा फेवरेट कोन 2018 के लिए पसंदीदा अभिनेत्री और पसंदीदा लोकप्रिय चेहरे का पुरस्कार भी जीता।वह बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन के साथ फिल्म मिमी में भी काम कर चुकीं हैं ,जो राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता मराठी फिल्म माला आई व्हायची का रूपांतरण है।

2013 दुनिदारी
2015 हंटर
2015 क्लासमेट्स
2021 मिमी
2022 मीडियम स्पाइसी

 

Sai Tamhankar Biography In Hindi

पुरस्कार/सम्मान

नासिक इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में फिल्म “क्लासमेट्स 2015” के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का पुरस्कार मिला|2018 में,उन्हें फिल्म “फैमिली कट्टा (2016)” के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का फिल्मफेयर (मराठी) पुरस्कार मिला|

साई तम्हनकर नेट वर्थ

साई के आय के स्रोत फिल्म,सीरियल,ब्रांड्स,विज्ञापन आदि हैं|वह एक विलासितापूर्ण जीवन जीती है|उनकी कुल सम्पति लगभग 2 करोड़ हैं| उनकी मासिक आय लगभग 10 लाख रूपए हैं|उनके पास Audi और BMW कारे भी हैं|

कुल संपत्ति 2 करोड़
मासिक आय 10 लाख

सोशल मीडिया उपस्थिति (Social Media Profile)

FacebookInstagramTwitter

साई ताम्हणकर के बारे में कुछ तथ्य

  • 2015 में साई फेमिना मैगज़ीन के कवर पेज पर दो बार प्रदर्शित होने वाली पहली मराठी अभिनेत्री हैं।
  • उनकी विभिन्न किरदारों में फिल्म क्लासमेट्स (2015) में एक टॉमबॉय की भूमिका, धारावाहिक (अनुबंध) में एक सरोगेट मां, कॉमेडी फिल्म, बे दून साडे चार (2009) में एक साधारण लड़की की भूमिका निभाई हैं।
  • साई को खाना बनाना बहुत पसंद है और वह अपने पसंदीदा व्यंजन चिकन और पास्ता बहुत अच्छी पकाती है।
  • वह ज़ी महाराष्ट्र कुस्ती दंगल में कुश्ती टीम कोल्हापुरी मावले की मालकिन हैं।
  • उन्होंने वज़ंदर (2016), पिकनिक (2008), बे दून सादे चार (2009), मिशन पॉसिबल (2010), नो एंट्री, पुधे धोका आहे (2012), पुणे 52 (2013) और लव सोनिया (2018) जैसी विभिन्न बॉलीवुड और मराठी फिल्मों में काम किया है।
    Image credit:hungama

साई ताम्हणकर के बारे में कुछ अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

Q.1.साई तम्हनकर की ऊंचाई कितनी हैं?
A. साई की ऊंचाई 5′ 7” हैं|

Q.2.क्या साईं ताम्हणकर शादीशुदा हैं या नहीं?
A.सई ताम्हणकर की शादी अमेय गोसावी से हुई थी लेकिन उनका तालाक हो गया और वह वर्तमान में निर्माता अनीश जोग के साथ रिश्ते में हैं।

Q.3.साई ताम्हणकर का आय कितनी है?
A.साई ताम्हणकर हर फिल्म के लिए करीब 20-25 लाख रुपए लेती हैं।

Q.4.साईं ताम्हणकर का पहला धारावाहिक कौन सा था?
A. साई का पहला मराठी सीरियल या गोजिर्वन्या घरात था|

Q.5.क्या साई तम्हंकर ब्राह्मण है?
A.साईं ताम्हणकर चितपावन ब्राह्मण परिवार से हैं |

Read Also :Garima Parihar Biography in Hindi -(अभिनेत्री) Age, लम्बाई, वजन, शिक्षा, परिवार, प्रेमी, कैरियर

Read Also :स्वाति नायडू की जीवनी (Swathi Naidu Biography In Hindi) उम्र,पति,बच्चे,कुल सम्पति और बहुत कुछ